हुमायूं का मकबरा दिल्ली में प्रवेश शुल्क व समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

Humayun ka maqbara हुमायूं का मकबरा दिल्ली

Humayun ka maqbara: हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित सबसे प्रसिद्ध  ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। मकबरा मुगल सम्राट हुमायूँ का अंतिम विश्राम स्थल है। हुमायूं के मकबरे के अलावा इसमें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हाजी बेगम, दारा शिकोह की भी कब्रें हैं। वर्ष 1993 में इसे यूनेस्को विश्व विरासत में सामिल किया गया है। इसकी आश्चर्यजनक वास्तुकला, शांत उद्यान और ऐतिहासिक महत्व इसे पर्यटकों और इतिहास के प्रति उत्साही लोगों के लिए लोकप्रिय गंतव्य बनाते हैं।

हुमायूं का मकबरा किसने बनवाया?

हुमायूं का मकबरा दिल्ली का निर्माण वर्ष 1560 में हुमायूं की प्रथम पत्नी हाजी बेगम ने अपने पति की याद में करवाया था। इसे बनाने में भारतीय और फारसी कारीगरों मिलकर काम किया था। यह नहरों से जुड़े पानी के कुंडो के साथ चारबाग का उदाहरण है। मकबरा विशाल परिसर में स्थित है जिसमें नीला गुंबद, ईशा खान गुंबद, अफसरवाला की कब्र और मस्जिद और बार्बर की कब्र जैसी अन्य समकालीन मुगल उद्यान गुंबदे भी हैं। हुमायूँ के मकबरे का बाहरी दृश्य बेहद सुंदर है क्योंकि यह भारत में निर्मित पहला बागों वाला मकबरा है।

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के पास घूमने की अन्य बेहतरीन जगहें

1. सुंदर नर्सरी: मकबरे के पीछे स्थित सुंदर नर्सरी एक विरासत पार्क है। यह पार्क तनावमुक्त होने, आराम करने और ताजी हवा में सांस लेने के लिए एक आदर्श स्थान है।
2. हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह: हुमायूं का मकबरा से लगभग 700 मीटर दूर हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह दुनियां के सबसे प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती औलिया दरगाह (मकबरा) है। दरगाह अपने शाम के कव्वाली भक्ति संगीत सत्रों के लिए जानी जाती है।
3. साई बाबा मंदिर: मकबरे से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित साई बाबा मंदिर शिरडी के श्रद्धेय संत साई बाबा को समर्पित दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मंदिर एकांत और भक्ति का स्थान है जो सभी क्षेत्रों से भक्तों को आकर्षित करता है।
4. लोधी गार्डन: हुमायूं का मकबरा से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित लोधी गार्डन इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक मनोरम परिदृश्य है। पर्यटक यहां टहल सकते हैं, प्राचीन कब्रों और वास्तुकला की प्रशंसा कर सकते हैं और शांतिपूर्ण माहौल में आराम कर सकते हैं।

हुमायूं का मकबरा कहां स्थित है?

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में स्थित है। इसका पता – हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह, मथुरा रोड, निजामुद्दीन, निजामुद्दीन पूर्व, नई दिल्ली, दिल्ली 110013. गूगल मैप पर लोकेशन देखने के लिए ‘view larger map’ पर क्लिक करें।

हुमायूं का मकबरा दिल्ली से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

1. हुमायूं का मकबरा निकटतम मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
हुमायूं का मकबरा निकटतम मेट्रो स्टेशन जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन है जो वायलेट लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन के गेट न.1 से मकबरे के लिए ऑटो रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं।
2. हुमायूं का मकबरा कब बना था?
हुमायूं का मकबरा दिल्ली का निर्माण वर्ष 1560 में हुमायूं की प्रथम पत्नी हाजी बेगम ने अपने पति की याद में करवाया था।
3. हुमायूं का मकबरा टिकट की कीमत क्या है?
गेट पर लगे बोर्ड के अनुसार मकबरे में भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 40 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रूपए है। 14 साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क है।
Note: समय और पैसे की बचत के लिए आप दिए गए लिंक से ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकते हैं – click here
4. मकबरा खुलने का समय क्या है?
हुमायूं का मकबरा दिल्ली सप्ताह के सभी दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
5. हुमायूं का मकबरा दिल्ली में घूमने के लिए सही समय क्या है?
अक्टूबर से मार्च तक मकबरा में घूमने के लिए सही समय है क्योंकि इन दिनों तापमान सामान्य होता है।
6. क्या वाहन पार्किंग उपलब्ध है?
 हां! वाहन पार्किंग उपलब्ध है।

2 thoughts on “हुमायूं का मकबरा दिल्ली में प्रवेश शुल्क व समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top